मुंगेली, 24 अप्रैल 2025/sns/- विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम हथनीकला की श्रीमती शशि ठाकुर आज ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। एक समय था, जब शशि जी का परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। खेती-किसानी पर निर्भर पाँच सदस्यीय परिवार की जरूरतें पूरी करना कठिन हो गया था। उनके पति गांव-गांव जाकर लघु व्यवसाय कर घर चलाने की कोशिश करते थे। 2023 में शशि ठाकुर ने देविका स्वसहायता समूह से जुड़ने का निर्णय लिया। समूह के माध्यम से उन्होंने ऋण प्राप्त किया और उसी राशि से एक “शशि आटा चक्की” की शुरुआत की।
शुरुआती समय में कई चुनौतियाँ सामने आईं, लेकिन शशि ने हार नहीं मानी और निरंतर मेहनत करते हुए व्यवसाय को आगे बढ़ाया। आज उनकी आटा चक्की से प्राप्त आय से वह न केवल अपने परिवार की आवश्यकताएं पूरी कर पा रही हैं, बल्कि बच्चों की पढ़ाई और भविष्य के लिए भी बचत कर रही हैं। उन्हें महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता भी मिल रही है। शशि ठाकुर ने इस सफलता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और कलेक्टर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि “सरकारी योजनाओं और आत्मविश्वास के साथ कोई भी महिला अपने परिवार को संबल दे सकती है।