गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व तैयारी हेतु जिला अधिकारियों की बैठक 12 जनवरी को

अंबिकापुर, 02 जनवरी 2026/sns/-  आगामी 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में जिला अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया है। यह बैठक दिनांक 12 जनवरी 2026, सोमवार को समयसीमा बैठक के पश्चात् कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न होगी। बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियों, दायित्वों के निर्धारण एवं समन्वय संबंधी विषयों पर चर्चा की जाएगी। संबंधित समस्त जिला अधिकारियों की उपस्थिति बैठक में अनिवार्य रखी गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *