अधिवर्षिता पर सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को किया गया सम्मानित

बलौदाबाजार, 02 जनवरी 2025/sns/- अधिवर्षिता पर सेवानिवृत्त हुए 7 शासकीय सेवकों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। कलेक्टर दीपक सोनी ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को शाल-श्रीफल से सम्मानित किया एवं उन्हें पेंशन पेमेंट आर्डर की प्रति सौंपी। इस अवसर पर उन्होंने लम्बे समय तक जनसेवा एवं भावी पीढ़ी तैयार करने में अहम भूमिका निभाने के लिये बधाई दी तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन हेतु शुभकामनाये भी दी। सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों में मिनीमाता शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला कसडोल के व्याख्याता प्रवीण कुमार शर्मा, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला भाटापारा के प्रधान पाठक मान साय साहु, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला सिमगा के श्यामलता वर्मा, प्रधान पाठक पद्मा वर्मा, अनिल कुमार नायक, रिद्धि साहू एवं तहसील कार्यालय बलौदाबाजार के चैनमेन रामूलाल धु्रव शामिल है। इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी सौम्या शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *