खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का प्रथम संस्करण छत्तीसगढ़ में, जिले में 5 जनवरी को चयन ट्रायल

      मोहला, 04 जनवरी 2026/sns/-  भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का प्रथम संस्करण छत्तीसगढ़ राज्य में 14 फरवरी 2026 से आयोजित किया जाएगा।  राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, कुश्ती, तैराकी, फुटबॉल एवं हॉकी सहित कुल सात खेलों को शामिल किया गया है।
      उक्त आयोजन में राज्य दल की सहभागिता हेतु खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी 2026 तक बिलासपुर एवं रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इसके पूर्व जिले की टीम के गठन के लिए चयन ट्रायल दिनांक 5 जनवरी 2026, समय प्रातः 11:00 बजे, मिनी स्टेडियम मैदान, मोहला में आयोजित किया जाएगा।
        प्रतियोगिता विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति  वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जा रही है। जिले के इच्छुक पात्र खिलाड़ी निर्धारित तिथि एवं समय पर चयन ट्रायल स्थल पर उपस्थित होकर अपना पंजीयन कराकर ट्रायल में भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी खिलाड़ी के पास छत्तीसगढ़ राज्य का स्थायी निवास प्रमाण पत्र एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। आयु-सीमा सभी पात्र महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के लिए खुली रखी गई है। अधिक जानकारी के लिए नोडल अधिकारी श्री विनोद कुमार हथेल, मोबाइल नंबर 9424134160 पर संपर्क किया जा सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *