शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

अंबिकापुर, 13 जनवरी 2026/sns/-   खाद्य अधिकारी ने बताया कि दीप स्वयं सहायता समूह गंगापुर द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 391001066 के संचालन हेतु असमर्थता व्यक्त की गई है।शासकीय उचित मूल्य दुकान के नवीन आबंटन के संचालन हेतु इच्छुक पात्र एजेन्सी से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इ़च्छुक  एजेन्सी अपना आवेदन पत्र विहित रूप में सम्पूर्ण विवरण एवं दस्तावेज की सत्यापित छायाप्रति के साथ 27 जनवरी 2026 तक कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा में जमा कर सकते हैं। समय-सीमा के बाद आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *