भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, जय शर्मा के नेतृत्व में लाखेनगर मंडल के युवाओं ने बाइक रैली में दिखाया उत्साह

रायपुर। लाखे नगर मंडल मंडल मिडिया प्रभारी रजत अवस्थी नें जानकारी देते हुए बताया,भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी के 22 नवंबर को रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा लाखेनगर मंडल के अध्यक्ष श्री जय शर्मा जी के नेतृत्व में मंडल के कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

डॉ. हेमांग जोशी के एयरपोर्ट पहुंचने पर लाखेनगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात एयरपोर्ट से रायपुर शहर तक निकाली गई भव्य बाइक रैली में भी मंडल के युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। बाइक रैली के दौरान युवाओं में खासा जोश और उत्साह देखने को मिला। शहर के विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

इस पूरे आयोजन में लाखेनगर मंडल अध्यक्ष श्री जय शर्मा जी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

इस अवसर पर जय शर्मा जी के साथ आर्यन मिश्रा, जीत साहू, विकास साहू, मयंक वर्मा, लक्ष्य राजपूत, छायांक यादव, मयंक देवांगन, शरद पाटले, विशाल सिंह ठाकुर, राहुल पांडेय, अनमोल शर्मा, मुकेश साहू, आलोक शर्मा, अभिषेक गाड़ेवाल एवं त्रिलोक बाग सहित लाखेनगर मंडल के अन्य साथी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। युवाओं की इस सक्रिय भागीदारी ने संगठन के प्रति उनकी एकजुटता, समर्पण और उत्साह को प्रदर्शित किया।

लाखेनगर मंडल अध्यक्ष श्री जय शर्मा जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की यह सहभागिता रायपुर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम और बाइक रैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रही।

About The Author