आबकारी विभाग की कार्रवाई: अवैध मदिरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 8.10 बल्क लीटर शराब जब्त

रायपुर, 13 जनवरी 2026/sns/- सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर. शंगीता के मार्गदर्शन व कलेक्टर रायपुर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार, प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर श्री राजेश शर्मा के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई।

प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने वार्ड क्रमांक 15, सुभाष वार्ड नेवरा, थाना तिल्दा क्षेत्र अंतर्गत निवासी आरोपी सूरज कुमार चौहान, पिता तिलकराम चौहान के रिहायशी मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से धारित कुल 8.10 बल्क लीटर देशी एवं विदेशी मदिरा बरामद की गई।

जब्त मदिरा में 35 पाव देशी मदिरा मसाला ‘शोले’ तथा 10 पाव विदेशी मदिरा ‘जम्मू स्पेशल व्हिस्की’ शामिल है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *