जिले के प्रत्येक ग्राम में ग्राम सभा का आयोजन आज से

बलौदाबाजार, 22 जनवरी 2026/sns/- पंचायत संचालनालय के निर्देशानुसार कलेक्टर दीपक सोनी ने 23 जनवरी 2026 से जिले के प्रत्येक ग्राम में ग्राम सभा का आयोजन करने हेतु आदेशित किया है। ग्राम सभा में शतप्रतिशत उपस्थिति एवं गणपूर्ति सुनिश्चित कराने का दायित्व संबंधित सरपंच एवं पंचों का होगा।

बैठक में ग्राम सभा की पूर्व बैठक में पारित संकल्पों के क्रियान्वयन संबंधी पालन प्रतिवेदन का वाचन, पंचायतों के विगत तिमाही के आय-व्यय की समीक्षा एवं अनुमोदन,
पिछली वर्ष में विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत कार्य के नाम, प्राप्त राशि,स्वीकृत राशि,व्यय एवं शेष राशि, ग्राम पंचायतों में कर अधिरोपण एवं संग्रहण की प्रणाली ऑनलाईन करने के लिए समर्थ पंचायत पोर्टत का उपयोग करने,ग्राम पंचायत द्वारा किये जा रहे अविवादित नामांतरण एवं बंटवारा के सबंध में चर्चा सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *