कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने किया नवजीवन नशा मुक्ति केंद्र के नये भवन का शुभारंभ

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 23 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ में फीता काट कर नवजीवन नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ किया गया। भारत सरकार की योजना नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत नशे से पीड़ित व्यक्तियों के उपचार एवं पुनर्वास के लिए जिले में 15 सीटर नशा मुक्ति केंद्र के संचालन का दायित्व विभाग से जुड़े स्वैच्छिक संस्था उन्नायक सेवा समिति को सौंपा गया है। नशा मुक्ति केंद्र का यह नवीन भवन रायपुर रोड स्थित सहसपुर में संचालित है, जहां वर्तमान में 9 नशे से प्रभावित व्यक्ति पुनर्वास योजना का लाभ प्राप्त कर रहे है। 

शुभारंभ पश्चात कलेक्टर ने भवन का अवलोकन किया तथा प्रदाय की जा रही सुविधाओं की जानकारी समाज कल्याण अधिकारी से प्राप्त की। कलेक्टर से नशा मुक्ति केंद्र में मापदंड अनुरूप सेवा देने हेतु संस्था प्रभारी को निर्देशित किया। कलेक्टर ने नशा पीड़ित व्यक्तियों से बात कर उनके पुनर्वास संबंधी कार्य की  जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी हितग्राहियों को नशे का त्याग कर अच्छा नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी, पशुपालन विभाग के डॉक्टर रामभूषण तिवारी, संस्था   अधीक्षक रोशन जायसवाल, वृद्धाश्रम की अधीक्षक तुलसा निराला सहित अन्य कर्मचारियों की उपस्थित रही। कलेक्टर ने नशा मुक्ति केंद्र की व्यवस्था की सराहना की है

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *