गणतंत्र दिवस पर अमृत सरोवर स्थलों पर होंगे विशेष कार्यक्रम   

 जांजगीर-चांपा, 24 जनवरी 2026/sns/-  कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के अमृत सरोवर स्थलों पर विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मिशन अमृत सरोवर के अंतर्गत जनभागीदारी के साथ संपन्न होगा।
       भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 26 जनवरी 2026 को अमृत सरोवर स्थलों को सामुदायिक सहभागिता के केंद्र के रूप में विकसित करते हुए पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं जल सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाई जाएगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायतों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, युवाओं एवं स्कूली विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमृत सरोवर स्थलों पर स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिजनों, शहीद परिवारों अथवा स्थानीय पद्म पुरस्कार विजेताओं द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। उनकी अनुपस्थिति में ग्राम पंचायत के वरिष्ठ नागरिकों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
       कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभात फेरी, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विषय पर निबंध व कविता प्रतियोगिता, पर्यावरण आधारित नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता तथा स्वतंत्रता सेनानियों की प्रेरक गाथाओं का वाचन जैसे विविध आयोजन किए जाएंगे। साथ ही अमृत सरोवर स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट स्थापित कर राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *