विकास कार्यों की चमक कागजों पर नहीं, धरातल पर दिखनी चाहिए केंद्रीय सचिव आर. प्रसन्ना

सुकमा, 24 जनवरी 2026/sns/-  केंद्रीय गृह विभाग के संयुक्त सचिव एवं सुकमा जिले के केंद्रीय प्रभारी सचिव श्री आर. प्रसन्ना की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले के सर्वांगीण विकास, नीति आयोग के संकेतकों और शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अमित कुमार भी उपस्थित थे।
नवाचार और आजीविका विकास कार्यक्रम में सुकमा की बढ़त
बैठक में जिला सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर ने जिले की प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि सुकमा जिला वर्तमान में नवाचार के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में इमली प्रसंस्करण, झींगा उत्पादन, छिंद गुड़ निर्माण और लखपति दीदी योजना जैसी गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। साथ ही, पीएम आवास योजना और नक्सल पुनर्वास नीति के तहत किए जा रहे कार्यों ने जिले की सामाजिक-आर्थिक तस्वीर बदली है।
अधिकारियों को दिशा-निर्देशरू “फील्ड में दिखना चाहिए काम“
समीक्षा के दौरान केंद्रीय सचिव श्री आर. प्रसन्ना ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रशासन की कार्यप्रणाली ऐसी हो जिससे विकास कार्यों का प्रत्यक्ष लाभ आम जनता को मिले। उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल दस्तावेजों तक सीमित न रहकर फील्ड में भी दिखाई देने चाहिए। जिले से कुपोषण को जड़ से मिटाने और मलेरिया की दर को न्यूनतम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग मिशन मोड में कार्य करे। युवाओं को केवल शिक्षित ही नहीं, बल्कि रोजगारमूलक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए। शासन द्वारा नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को विकास कार्यों के साथ जोड़ा जाए ताकि शांति का स्थायी वातावरण बने।
समन्वित प्रयास से “विकसित छत्तीसगढ़“ का लक्ष्य
नीति आयोग द्वारा संचालित योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए सचिव श्री प्रसन्ना ने कृषि, उद्यानिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, लाइवलीहुड, शिक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की सराहना की। उन्होंने जोर दिया कि श्विकसित भारतश् के संकल्प की सिद्धि के लिए सुकमा का विकसित होना अनिवार्य है और इसके लिए प्रशासन को जनता के भरोसे और विश्वास के अनुरूप अपनी कार्यक्षमता बढ़ानी होगी।
प्रशासन ने आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए जिले के विकास की गति को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय सचिव श्री आर प्रसन्ना को निक्षय मित्र बनाया गया और उनके हाथों हितग्राही को निक्षय किट भेंट किया गया। इसके साथ ही उन्हें बस्तर पंडूम के कलाकार के द्वारा हाथ से बनाई गई पेंटिंग प्रदान किया गया। बैठक में डीएफओ श्री अक्षय भोंसले सहित जिले के समस्त विभाग प्रमुख और जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *