कलेक्टर ने ली जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक

बलौदाबाजार, 30 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी ने शुक्रवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक ली। उन्होंने जिले में औद्योगिकीकरण की सम्भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उद्योगो को प्रोत्साहित करने अवश्यक समन्वय करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

कलेक्टर श्री सोनी ने कहा कि आने वाले 5 वर्षो में जिले में औद्योगिक इकाइयों के बढ़ने की सम्भावना है जिसके लिये लैंड बैंक चिह्नकित कर सुरक्षित रखें। पोहा मिलो को प्रोत्साहित करने के लिये नफ़ेड से टाईअप करने कि दिशा में पहल करें। उन्होंने कहा विभिन्न वेरायटी के पोहा उत्पादन हो रहे है। अलग -अलग पोहा के गुणवत्ता व पोषक तत्वो की विस्तृत जानकारी से समबंधित ब्रोशर तैयार किये जाएं जिससे मार्केटिंग ठीक से हो। उन्होंने मिलो में बार -बार अलग -अलग विभागों द्वारा जांच से होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिये सभी विभागों द्वारा संयुक्त रूप से जांच करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि सभी औद्योगिक इकाइयों को सुरक्षा मानक एवं अन्य सुविधाओं का का विशेष ध्यान रखना होग़ा।

इस दौरान चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एवं मिलर्स के द्वारा सुझाव एवं मांगे रखी गई जिसमें निर्यात को गति देने के लिये जिले में ड्राई पोर्ट एवं कस्टम विभाग के कार्यालय खोलने की मांग की गई।

बैठक में महाप्रबंधक उद्योग एवं व्यापार गुनेश्ववरी साहु सहित चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एवं पोहा मिल एसोसिएशन के सदस्य एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *