बस्तर में पीटी इंस्ट्रक्टर और योग प्रशिक्षक बनने का सुनहरा अवसर

जगदलपुर, 03 फरवरी 2026/sns/- बस्तर जिले में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से एक राहत भरी खबर आई है। श्मिशन वात्सल्य योजनाश् के तहत संचालित बाल देख-रेख संस्थाओं में संविदा भर्ती को लेकर एक नया शुद्धि पत्र जारी किया है। विभाग द्वारा पूर्व में जारी किए गए विज्ञापन में आंशिक संशोधन करते हुए पीटी इंस्ट्रक्टर सह योग प्रशिक्षक के पदों की स्थिति स्पष्ट की गई है।
ताजा अपडेट के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक पात्र आवेदक अब 04 फरवरी 2026 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। शुद्धि पत्र में पदों के विवरण को लेकर भी स्थिति साफ की गई है, जिसके तहत पीटी इंस्ट्रक्टर सह योग प्रशिक्षक के कुल तीन पदों पर भर्ती की जाएगी। इन तीन पदों में से एक पद अनारक्षित वर्ग के लिए रखा गया है, जबकि दो पद अनुसूचित जनजाति (अजजा) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रहेंगे। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 10,000 रुपये का एकमुश्त मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि 05 जनवरी को जारी किए गए मूल विज्ञापन की अन्य सभी नियम व शर्तें यथावत रहेंगी। जो भी उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, वे जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया को समझने के लिए उम्मीदवार बस्तर जिले की आधिकारिक वेबसाइट (इंेजंत.हवअ.पद) पर भी विजिट कर सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *