पीसीसीएफ ने बलौदाबाजार वनमंडल के वानिकी कार्यों का किया निरीक्षण

कार्य आयोजना आधारित वानिकी कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

बलौदाबाजार, 07 फ़रवरी 2026/sns/- प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुश्रवण मूल्यांकन) एवं प्रभारी रायपुर वृत्त कौशलेन्द्र सिंह ने गुरुवार को वनमंडल बलौदाबाजार अंतर्गत संचालित विभिन्न वानिकी कार्यों का मैदानी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देवपुर परिक्षेत्र में चल रहे एससीआई कूप एवं बांस कूप के कार्यों का अवलोकन किया तथा मौके पर कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं कार्य आयोजना के अनुरूप क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कार्य आयोजना आधारित वानिकी कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा मैदानी स्तर पर वैज्ञानिक प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिये।

सोनाखान परिक्षेत्र अंतर्गत कराए गए कूप मार्किंग कार्य एवं अन्य विभागीय कार्यों का आरडीएफ में भ्रमण कर निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कार्य आयोजना के प्रावधानों के अनुसार विभिन्न कार्यों को विभिन्न तकनीकी मानकों के अनुरूप संपादित किया जाना है, इस संबंध में अधिकारियों एवं मैदानी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन दिये।उन्होंने विशेष रूप से बांस वर्किंग कूप में बांस विदोहन से संबंधित तकनीकी बारीकियों को विस्तारपूर्वक समझाया तथा एससीआई एवं आईडब्ल्यू सी वर्किंग सर्किल अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की उपयोगिता, प्रक्रिया एवं दीर्घकालिक प्रभावों पर प्रकाश डाला।

इस दौरान डीएफओ गणवीर धम्मशील,प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक गुलशन साहू, अभिनव शर्मा,उपवनमंडल कसडोल अंतर्गत पदस्थ समस्त प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *