मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत

कवर्धा, 9 फरवरी 2026/sns/-राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत कबीरधाम जिले में 10 फरवरी को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन सरदार पटेल मैदान कवर्धा में किया गया है। मंगलवार के शुभ मुहूर्त में जिले के 251 नवयुगल वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़कर नव विवाहितों को आशीर्वाद देंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री संतोष पाण्डेय और पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री बिशेसर पटेल, कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी, पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू, श्री मोतीराम चंद्रवंशी, श्री अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी विवाह में शामिल होंगे और नवदंपती को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कार्यक्रम की समस्त तैयारियों की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। वर-वधू और उनके परिजनों के लिए पृथक-पृथक आवास एवं भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही उनके निवास स्थान से विवाह स्थल तक लाने-ले जाने की समुचित व्यवस्था भी की गई है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत होने वाला यह भव्य आयोजन न केवल सामाजिक समानता को बढ़ावा देगा, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद तिवारी ने बताया कि सुबह से पटेल मैदान में विवाह कार्यक्रम प्रारंभ होगा। सुबह 8 बजे पुरानी मंडी से दूल्हों की भव्य बारात निकलकर सिग्नल चौक होते हुए गांधी मैदान के पास स्वागत कार्यक्रम के उपरांत गांधी मैदान पहुंचेगी। समारोह में नवयुगलों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री राम कुमार भट्ट, श्री अनिल ठाकुर, श्री नितेश अग्रवाल, श्री मुकेश ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत श्री संतोष पटेल, श्री विदेशी राम धुर्वे, सभापति श्रीमती सुमित्रा पटेल, जनपद अध्यक्ष कवर्धा श्रीमती सुषमा बघेल, बोड़ला श्रीमती बालका वर्मा, पडरिया श्रीमती नंदनी साहू, सहसपुर लोहारा श्रीमती दुर्गा सिंह, जिला पंचायत सदस्य डॉ वीरेंद्र साहू, सभापति श्री राज कुमार मरावी, श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्रीमती दीपा धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गंगा साहू, सदस्य जिला पंचायत श्री रोशन दुबे, श्रीमती राजकुमारी साहू, श्रीमती ललिता धुर्वे, श्रीमती राजेश्वरी घृतलहरे, श्रीमती अन्नपूर्णा चंद्राकर, श्रीमती सतविंदर पाहुजा नवदंपती को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *