मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: जिले के 141 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

जांजगीर-चांपा, 12 फरवरी 2026/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश भर में किया गया। जिसके तहत आज जिले के 141 पात्र जोड़ों का पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह कराया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने वर्चुअली जुड़कर सभी नव विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान बारात में सभी अतिथगण शामिल होते हुए नव विवाहित जोड़ो को आशीर्वाद देते हुये उन्हें खुशहाल दाम्पत्य जीवन में प्रवेश हेतु शुभकामानाएं दिए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल द्वारा सभी अतिथियों को कार्यक्रम की रुपरेखा से अवगत कराया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा अवगत कराया गया कि कन्या दान की वस्तु नहीं है, कन्या जन्मोत्सव को प्रोत्साहन, सामाजिक समरसता को प्रेरित करते हुये, नव दाम्पति को आशीर्वाद प्रदान किया गया। इसके साथ ही समाज में बालिकाओं के उन्मुखीकरण हेतु उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने के संबंध में प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही विभाग के विभित्र योजनाओ का प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ कराया गया।
कार्यक्रम में विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर, जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार साहू, जनपद पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष श्रीमती शांता मनमोहन कश्यप, श्रीमती नंदिनी राजवाड़े, श्री अमर सुलतानिया, इंजी. रवि पांडेय, श्रीमती रजनी सत्तु साहू, सहित जनप्रतिनिधि, सदस्य बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड, महिला एवं बाल विकास विभागीय से समस्त परियोजना अधिकारी एवं अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *