फाइलेरिया उन्मूलन अभियान अब तक 03 लाख 15 हजार 500 से अधिक लोगों को खिलाई गई दवा

मुंगेली, 12 फरवरी 2026/sns/- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप देश को 2030 तक फाइलेरिया (हाथी पांव) जैसी गंभीर बीमारी मुक्त बनाने के उद्देश्य से 25 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत 02 वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी नागरिकों को डी.ई.सी., एल्बेंडाजोल एवं आईवरमेक्टिन दवा का संयुक्त रूप से सेवन कराया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि जिले में अब तक 03 लाख 15 हजार 500 से अधिक लोगों को दवा सेवन कराया जा चुका है।
डीपीएम श्री गिरीश कुर्रे ने बताया कि मुंगेली विकासखण्ड में 660 बूथ, लोरमी विकासखण्ड में 560 बूथ और पथरिया विकासखण्ड में 400 बूथ सहित कुल 01 हजार 620 बूथ बनाए गए हैं। जिले में 01 हजार 790 दल के 03 हजार 580 से अधिक सदस्यों द्वारा दवा सेवन कराया जा रहा है। जिले मेें 08 लाख 51 हजार 895 से अधिक लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा स्कूलों, महाविद्यालयों, आंगनबाड़ियों आदि शैक्षणिक संस्थानों में दवा सेवन कराया गया। द्वितीय चरण में 13 से 22 फरवरी तक घर-घर जाकर तथा 23 से 25 फरवरी तक छूटे हुए लोगों को मापअप राउंड अंतर्गत दवा सेवन कराया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *