वरिष्ठ नागरिकों के लिए अंबिकापुर में स्थापित होगा ‘डे केयर सेंटर – सियान गुड़ी’, प्रस्ताव आमंत्रित

अंबिकापुर, 03 फरवरी 2026/sns/- जिला समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि जिले में 60 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के वरिष्ठजनों के लिए “डे केयर सेंटर – सियान गुड़ी” की स्थापना एवं संचालन किया जाना प्रस्तावित है।

इस केंद्र के संचालन हेतु विभागीय मान्यता प्राप्त ऐसी स्वैच्छिक संस्थाएं, ट्रस्ट अथवा स्थानीय निकाय, जिनके पास समाज सेवा, स्वास्थ्य सेवाओं या वरिष्ठ नागरिकों के साथ कार्य करने का कम से कम 3 वर्षों का अनुभव हो, उनसे रूचि की अभिव्यक्ति (Expression of Interest) प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक संस्थाएं अपना प्रस्ताव उप संचालक, समाज कल्याण कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, अंबिकापुर, जिला सरगुजा के पते पर दिनांक 17 फरवरी 2026 को सायं 5ः30 बजे तक प्रस्तुत कर सकती हैं। निर्धारित समय सीमा के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश, नियम एवं शर्तें तथा आवेदन प्रारूप जिले की आधिकारिक वेबसाइट  surguja.gov.in  पर उपलब्ध हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *