उपसरपंचों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण

सुकमा, 17 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर श्री अमित कुमार निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुकुन्द ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के अंतर्गत पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) में 16 मार्च से 18 मार्च 2026 तक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में विकासखण्ड छिन्दगढ़ एवं सुकमा के कुल 80 उपसरपंचों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों के दायित्व, पंचायत राज अधिनियम, पेसा नियम, एलएसजीडी विषय, पीएआई, ओएसआर, पंचायती राज व्यवस्था की भूमिका एवं जिम्मेदारियों, विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्राम सभा की शक्ति, वित्तीय प्रबंधन तथा स्थानीय विकास योजनाओं के निर्माण एवं निगरानी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्माणाधीन शौचालयों को शीघ्र पूर्ण करने तथा ग्रामीणों द्वारा शौचालयों के नियमित उपयोग को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत महिला स्व-सहायता समूह के गठन पर जोर देते हुए कहा गया कि इससे ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिलेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *