जनसुरक्षा की दृष्टि से अनुपयोगी बोरवेल्स का चिन्हांकन कर बंद करने की हो रही कार्यवाही

मुंगेली, 17 मार्च 2026/sns/- जिले में संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में स्थित अनुपयोगी एवं खुले बोरवेल्स की पहचान कर उनकी कैपिंग (बंद करने) की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। नगर पालिका द्वारा किए जा रहे सर्वे में ऐसे बोरवेल्स को चिन्हित किया जा रहा है, जो लंबे समय से अनुपयोगी हैं और खुले होने के कारण दुर्घटना का खतरा पैदा कर रहे हैं। विशेषकर छोटे बच्चों के लिए ये बोरवेल्स गंभीर जोखिम बन सकते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर सभी खुले बोरवेल्स को सुरक्षित तरीके से बंद किया जा रहा है। इस संबंध में नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उनके आसपास कोई खुला या अनुपयोगी बोरवेल हो, तो इसकी सूचना तत्काल नगर पालिका कार्यालय को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *