सरगुजा जिले में पेंशनधारकों के बनाए जाएंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र
अम्बिकापुर, 12 अक्टूबर 2026/sns/- सरगुजा जिले में डाक विभाग के अंतर्गत इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा पेंशनधारकों के डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र (डीएलसी) बनाए जाएंगे। इसके लिए डाकघरों में मात्र 70 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि डाक विभाग द्वारा जिले के सभी गांवों, ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर ‘आपका बैंक आपके द्वार’ के अंतर्गत शिविरों एवं अन्य माध्यमों से व्यापक स्तर पर पेंशनधारकों के डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
पेंशनधारक अपने नजदीकी डाकघर, पोस्टमैन अथवा ग्रामीण डाक सेवक से संपर्क कर डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनवा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ईमेल prateek.g@ippbonline.in अथवा मोबाइल नंबर 8881110123 पर संपर्क किया जा सकता है।