अटल वयो अभ्युदय योजना से बुजुर्गों को मिली राहत

मोहला, 17 मार्च 2026/sns/-समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत जिले के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य सुधार हेतु एक सराहनीय पहल की गई। योजना के तहत सोमवार को जिले के 31 चिन्हांकित वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क मोतियाबिंद उपचार के लिए जिला मुख्यालय मोहला से बस के माध्यम से एम्स रायपुर रवाना किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री एस. आर. मंडावी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस दौरान मानपुर विकासखंड से डॉ. गिरीश खोबरागड़े एवं अंबागढ़ चौकी विकासखंड से डॉ. आर. आर. धुर्वे भी उपस्थित रहे। इस पहल का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार तथा मोतियाबिंद सर्जरी की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे उनकी दृष्टि में सुधार हो सके और वे स्वस्थ जीवन जी सकें। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। योजना को लेकर हितग्राहियों में उत्साह देखा गया और उन्होंने शासन की इस पहल के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *