आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों हेतु आवेदन 06 अप्रैल तक
मुंगेली, 19 मार्च 2026/sns/- जिले के ग्राम नवागांव (टे) में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र में कार्यकर्ता के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 06 अप्रैल तक वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। परियोजना अधिकारी ने बताया कि नियम एवं शर्तों सहित अधिक जानकारी के लिए कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना मुंगेली 02 के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।