ग्राम पंचायत धरमपुरा में विकास कार्यों की सौगात, विधायक मोतीलाल साहू ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
ग्राम पंचायत धरमपुरा में विकास कार्यों की सौगात, विधायक मोतीलाल साहू ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
रायपुर, 12 अक्टूबर 2026/ ग्राम पंचायत धरमपुरा में आज विकास कार्यों की सौगात मिली। रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री मोतीलाल साहू के करकमलों से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।
विधायक श्री साहू ने प्राथमिक विद्यालय में सर्वसुविधायुक्त डाइनिंग हॉल का लोकार्पण तथा VB-RAM-G योजना के अंतर्गत बालिका शौचालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही पटेल समाज के सामुदायिक भवन के पास शेड सहित अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया गया।
इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को बेहतर सामुदायिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुविधाजनक एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।
विधायक श्री साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के हर गांव में शिक्षा, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत धरमपुरा की सरपंच श्रीमती डिडनेश्वरी गोपी यादव, पंचायत सचिव श्री भूपेन्द्र, जनपद पंचायत धरसीवां के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आशीष केशरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।