टिकरापारा, पचपेड़ी नाका में शासकीय तालाब अतिक्रमण मुक्त

रायपुर, 19 मार्च 2026/sns/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में टिकरापारा पचपेड़ी नाका क्षेत्र में शासकीय तालाब पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाया गया।

तालाब में मलबा डालकर अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की सहायता से तालाब में डाले गए मलबे को हटवाकर अतिक्रमण को समाप्त किया गया।

इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार सुश्री ज्योति सिंह की उपस्थिति में राजस्व एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्यवाही की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *