डिजिटल गवर्नेंस की ओर सुकमा का बड़ा कदम

सुकमा, 19 मार्च 2026/sns/- जिला प्रशासन सुकमा ने खनिज संसाधनों के प्रबंधन में पारदर्शिता और तकनीकी नवाचार को प्राथमिकता देते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की है। सुपनार रेत खदान (नगर पालिका परिषद सुकमा) के उत्खनन पट्टे के लिए ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संचालित किया जा रहा है, जिससे निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित हो रही है।
छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत नियम, 2025 के तहत की जा रही यह प्रक्रिया डिजिटल गवर्नेंस का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभर रही है। प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य है कि सभी योग्य और अर्हताधारी बोलीदाताओं को बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के समान अवसर मिलें, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और विश्वसनीय बन सके।
प्रशासन ने संवेदनशीलता और सुव्यवस्थित संचालन का परिचय देते हुए बिड ओपनिंग की तिथि में भी बदलाव किया है। रामनवमी के शासकीय अवकाश को ध्यान में रखते हुए पूर्व निर्धारित 26 मार्च 2026 की तिथि को परिवर्तित कर अब 27 मार्च 2026, सुबह 11रू00 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में बिड ओपनिंग की जाएगी।
इच्छुक बोलीदाताओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026, शाम 5रू30 बजे निर्धारित की गई है। निविदा से संबंधित सभी शर्तें एवं नियम आधिकारिक पोर्टल https://chhattisgarhmines.gov.in तथा जिला सुकमा की वेबसाइट  sukma.gov.in पर उपलब्ध हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *