जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न

कवर्धा, 20 मार्च 2026/sns/-छत्तीसगढ़ औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन अधिनियम 2002 के प्रावधानों के अनुरूप तथा जिले में औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक दिनांक 19 मार्च 2026 को कार्यालय कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक कलेक्टर जिला कबीरधाम के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में जिले में उद्योग स्थापना को प्रोत्साहित करने, निवेशकों को प्राप्त होने वाली सुविधाओं की समीक्षा तथा उद्योग स्थापना में आने वाली कठिनाइयों के निराकरण के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। नवीन उद्योग स्थापना हेतु उपलब्ध लैण्ड बैंक की स्थिति, प्राप्त निवेश प्रस्तावों पर विचार-विमर्श तथा नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास की संभावनाओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस अवसर पर राज्य शासन की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न अनुदान प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
अपर कलेक्टर द्वारा जिले में स्थापित औद्योगिक क्षेत्र हरिनछपरा, तहसील बोड़ला के अंतर्गत संचालित उद्योगों की स्थिति की जानकारी प्रस्तुत की गई तथा चालू वित्तीय वर्ष में स्थापित नए उद्योगों की प्रगति से समिति को अवगत कराया गया। बैठक में वन विभाग, श्रम विभाग, खनिज विभाग, नगर तथा ग्राम निवेश, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के अंत में महाप्रबंधक श्री मितेश दुगे द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *