खाद्य एवं औषधि प्रशासन दल ने की देवांशी मिनरल वाटर प्लांट की जांच अनियमितता पर पानी पाउच की 115 बोरी जप्त

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 मार्च 2026/sns/- आयुक्त खाद्य सुरक्षा और कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश के पालन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुएबिलाईगढ़ क्षेत्र के सरसीवा में कार्यवाही की गई। टीम ने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का निर्माण करने वाले इकाइयों पर दबिश दी और देवांशी मिनरल वाटर प्लांट से पानी पाउच का नमूना जांच हेतु लिया और साथ ही अनियमिताओं के आधार पर 115 बोरी पानी पाउच की जप्ती की। साथ ही क्षेत्र के विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया और आवश्यक हिदायतें दी।

खाद्य दल ने बिना फ़ूड रजिस्ट्रेशन के कारोबारकर्ता को नोटिस दिया। साथ ही दाल, अचार और मसाले का नमूना लिया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के द्वारा अपील की गई कि खाद्य पदार्थों को जांच परख कर ही खरीदें। खाद्य अधिकारियों ने  व्यापारियों को समझाईस दी कि बिना उचित खाद्य लाइसेंस के खाद्य कारोबार न करें और खरीदी बिक्री उचित बिल रसीद के साथ ही कारोबार करें। विभाग की ओर से अभिहित अधिकारी भारत भूषण पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शांतनु भट्टाचार्य और वरुण पटेल शामिल थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *