जल संरक्षण के लिए नौरंगपुर में जल अर्पण कार्यक्रम संपन्न

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशन में शनिवार को जल जीवन मिशन अंतर्गत  विकासखंड सारंगढ़ के ग्राम पंचायत नौरंगपुर में ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच, सचिव, पंचगण एवं जल वाहिनियों ने मिलकर जल उत्सव पखवाड़ा एवं जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा ग्रामवासियों को जल जीवन मिशन योजना की जानकारी, योजना का संचालन एवं संधारण, जल कर संग्रहण, जल का महत्व एवं प्रत्येक घर में सोख़क्ता गढ्ढ़ा बनाने समझाया गया।  

 कार्यक्रम के अगले चरण में पानी की गुणवत्ता एवं बीमारियों के प्रति जागरूकता लाने हेतु जल वाहिनियों को एफटीके किट के माध्यम से जल परीक्षण करना सिखाया गया। तत्पश्चात ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, पंचगण एवं समस्त ग्रामवासियों को ग्राम पंचायत हस्तांतरण कर प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *