अफीम की अवैध खेती पर प्रशासन की तीसरी बड़ी कार्रवाई

रायगढ़, 23 मार्च 2026/sns/- रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में विकासखंड लैलूंगा के मुड़ागांव में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है, जहां निजी भूमि पर उगाई जा रही अफीम की फसल का खुलासा हुआ। कार्रवाई के दौरान मौके से आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है, साथ ही अन्य संभावित कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं।
जिले के सभी विकासखंडों में ड्रोन के माध्यम से सघन सर्वे किया जा रहा है, जिससे अवैध खेती और गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सके। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध कारोबार में जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन ने कहा है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी अभियान इसी तरह जारी रहेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *