लोक निर्माण विभाग द्वार डीके कॉलेज खेल मैदान का समतलीकरण
बलौदाबाजार, 24 मार्च 2026/sns/-पिछले कुछ माह से दाऊ कल्याण शासकीय महाविद्यालय बलौदाबाजार परिसर में निर्माण कार्यों के चलते खेल मैदान पूरी तरह से खराब हो गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा खेल मैदान का समतलीकरण कराया जा रहा है।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग द्वारा खेल मैदान का समतलीकरण कार्य प्रगति पर है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो ने बताया कि परिससर में निर्माण कार्य जारी होने के कारण मैदान क्षतिग्रस्त है लेकिन विभाग द्वारा इसका जल्द समतलीकरण कर लिया जाएगा।