‘टीबी हारेगा देश जीतेगा’नारे के साथ जिले में मनाया गया विश्व क्षय दिवस

बलौदाबाजार, 25 मार्च 2026/sns/-प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व क्षय दिवस जिले में मनाया गया । रोग के प्रति समुदाय में जन जगरूकता के प्रसार हेतु विविध कार्यक्रम किये गए । इसमें नर्सिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक, स्कूल में परिचर्चा ,रोग से लड़ने बाबत शपथ सहित उपचाररत मरीजों की काउंसिलिंग सेशन भी आयोजित हुए

कार्यक्रम में टीबी रोग के फैलने के कारण,लक्षण ,उपचार सहित निक्षय पोषण योजना और निक्षय मित्र के बारे में भी लोगों का संवेदीकरण किया गया। टीबी के उपचार रत मरीजों को परामर्श के माध्यम से उन्हें नशा न करने,दवाई समय पर खाने और पूरा कोर्स करने की सलाह दी गई ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी ने बताया कि हर वर्ष 24 मार्च को विश्व क्षय दिवस मनाया जाता है । इस वर्ष इसका थीम है हाँ! हम टीबी को समाप्त कर सकते हैं। देशों के नेतृत्व में, जनता की शक्ति से । इसके साथ ही जिले में टीबी मुक्त भारत के तहत 100 दिवसीय अभियान का भी शुभारंभ किया गया । इस अभियान में जिले के चिन्हित उच्च जोखिम शहरी क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संदेहास्पद लक्षणों वाले मरीजों का एक्सरे किया जाएगा। इसके लिए मोबाइल मेडिकल टीम तैयार की गई है जो क्षेत्र में जा कर स्वास्थ्य परीक्षण करेगी तथा उसी स्थान पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से युक्त हैंड हेल्ड एक्सरे के माध्यम से एक्सरे किया जाएगा। इस कड़ी में आज जिले के विकासखण्ड कसडोल के पी एम जनमन ग्राम बल्दा कछार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । यहाँ एक्सरे एवं सीवाई टीबी से जाँच की गई।

जिले में वर्ष 2025 में कुल 31663 संदेहास्पद मरीजों की टीबी जाँच की गई जबकि कुल 1217 लोगों ने टीबी का उपचार लिया । टीबी से बचाव हेतु प्रारंभिक अवस्था मे जाँच तथा उपचार से न केवल मरीज ठीक होता है बल्कि संक्रमण को फैलने से रोकने में भी मदद मिलती है। इस अवसर पर डॉ अशोक वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सृष्टि मिश्रा ,अस्पताल सलाहकार रीना सलूजा ,डीपीसी आलोक दुबे ,खोगेश्वर पटेल,यशवंत पटेल उपस्थित रहे ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *