मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत डोंगरगांव

राजनांदगांव, 25 मार्च 2026/sns/-मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 23 लाख 94 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने ग्राम रामपुर में नाली निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 94 हजार रूपए, ग्राम मोहभट्ठा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम चिद्दो में शेड निर्माण कार्य हेतु 2 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम सांगिनकछार में शेड निर्माण कार्य हेतु 3 लाख रूपए, ग्राम अड़ाम में अटल सद्भावना भवन निर्माण हेतु 3 लाख रूपए, ग्राम माथलडबरी में अटल सद्भावना भवन निर्माण हेतु 3 लाख रूपए, ग्राम साल्हे में शेड निर्माण कार्य हेतु 2 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को समय-सीमा में गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *