प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 28 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

अम्बिकापुर, 31 मार्च 2026/sns/-  अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 28 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें तहसील लखनपुर के सलका निवासी उपेन्द्र सिंह की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस ननकुंवर सिंह, तहसील लखनपुर के कटिन्दा निवासी संजना की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस रघुदास, तहसील लखनपुर के गोरता निवासी लखन राम की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस उदयनारायण, तहसील लखनपुर के कटिन्दा निवासी राहुल दास की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस मनोज दास, तहसील लखनपुर के केंवरी निवासी जग्गू कंवर की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस सूरजमति, तहसील उदयपुर के लालपुर निवासी सुखन राम की मृत्यु आकाशीय बिजली से होने पर उनके वारिस हीरमनिया एवं तहसील उदयपुर के लालपुर निवासी निर्मला की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस चंखारी डूमर को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *