आंगनबाड़ी पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

सुकमा, 31 मार्च 2026/sns/-एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा अंतर्गत ग्राम गादीरास के लेण्डीरास केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद हेतु पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक एवं पात्र आवेदिकाएं  25 मार्च 2026 से 8 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन डाक के माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर परियोजना कार्यालय सुकमा में  जमा कर सकती हैं। आवेदन जमा करने का समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। विस्तृत जानकारी हेतु जिला महिला बाल विकास कार्यालय या बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *