अग्निवीर सेना में भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथि में वृद्धिअब 10 अप्रैल 2026 तक आवेदन आमंत्रित

जांजगीर-चांपा, 01 अप्रैल 2026/sns/- भारतीय थल सेना कार्यालय द्वारा अग्निवीर में भर्ती हेतु आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि पहले ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीयन हेतु 01 अप्रैल 2026 की समयसीमा निर्धारित की गई थी। जिसमे वृद्धि करते हुए आवेदन अब 10 अप्रैल 2026 तक आमंत्रित किया गया है। यह अधिसूचना भारतीय सेना के आधिकारिक वेबसाईट  www.joinindianarmy.nic.in पर भी उपलब्ध है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत अग्निवीर कैटेगरी (पुरुष) में जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक, स्टोर कीपर ट्रेडमैन (दसवीं), ट्रेडमैन (आठवीं) अग्निवीर (महिला) सेना पुलिस तथा स्थाई कैडर में नर्सिंग सहायक, सिपाही फार्मा, हवलदार सेना शिक्षा तथा धर्म शिक्षक के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। इच्छुक तथा योग्य पुरूष अथवा महिला उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध विभिन्न पदों की अर्हता के अनुसार आवेदन कर सकते है।  

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *