महतारी वंदन योजना हितग्राहियों का ई-केवाईसी अभियान 03 अप्रैल से

मुंगेली, 01 अप्रैल 2026/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में 03 अप्रैल से महतारी वंदन योजना के सभी हितग्राहियों का ई-केवाईसी अभियान प्रारंभ किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजुला शर्मा ने बताया कि तकनीकी कारणों से तिथि में बदलाव किया गया है। तकनीकी टीम एवं विभागीय उच्च अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है। इसके पूर्व 2 अप्रैल को रियल-टाइम वातावरण में परीक्षण किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र से 05 हितग्राहियों को शामिल किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य योजना से जुड़े सभी हितग्राहियों के विवरण का सत्यापन कर पारदर्शिता सुनिश्चित करना है, ताकि पात्र महिलाओं को योजना का लाभ बिना किसी बाधा के निरंतर मिलता रहे। ई-केवाईसी की प्रक्रिया बायोमेट्रिक माध्यम से कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए संपन्न की जाएगी। इस कार्य के लिए संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। हितग्राहियों को अपने निकटतम च्वाइस इस सेंटर पर पहुंचकर ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *