वन स्टॉप सेंटर में रिक्त पदों की पदपूर्ति हेतु आवेदकों से 10 अप्रैल तक दावा आपत्ति आमंत्रित

दुर्ग, 02अप्रैल 2026/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर में रिक्त पदों की पदपूर्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदन पत्रों को जिला स्तरीय चयन समिति के द्वारा स्क्रूटनी पश्चात परीक्षण कर पात्र/अपात्र की अवलोकन जिले की वेबसाइट प्रारम्भिक सूची तैयार की गई है। इस सूची का अवलोकन जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in  एवं कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर किया जा सकता है। संबंधित आवेदकों के द्वारा उपरोक्त सूची अनुसार 10 अप्रैल 2026 तक दावा आपत्ति प्राप्त होने पर ही स्वीकार की जाएगी। आवेदक अपनी दावा आपत्ति स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते है। किसी अन्य माध्यम ई-मेल, कोरियर या कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत दावा आपत्ति मान्य नहीं होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *