थनौद में अंडरपास की ऊँचाई को मिली स्वीकृति

दुर्ग, 02अप्रैल 2026/sns/ जिले के दुर्ग विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम थनौद के पास निर्माणाधीन भारत माला सड़क में अंडरपास ब्रिज की ऊँचाई 06 मीटर करने की स्वीकृति मिल गई है। उक्त अंडरपास ब्रिज की उंचाई 06 मीटर करने का कार्य आज से प्रारंभ हो चुका है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के सकारात्मक पहल एवं आश्वासन पर विगत दिवस किसानों एवं ग्रामीणों ने वहाँ अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त किया था। कलेक्टर श्री सिंह ने अंडरपास ब्रिज की ऊँचाई की स्वीकृति नहीं होने तक विवादित स्थल पर कार्य नहीं होने एवं शेष कार्य चालू करने के निर्देश दिये थे, जिसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त किया गया था। आज कृषकों की दो प्रमुख माँगों में से एक अंडरपास की ऊँचाई बढ़ाने की माँग पर मुहर लग गई है। स्वीकृति मिलने के बाद वहाँ कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। कार्य प्रारंभ होने संबंधी जानकारी से ग्रामीणजनों एवं कृषकों को भी अवगत करायी गई है।
उल्लेखनीय है कि पहले अंडरपास की ऊँचाई 04 मीटर थी जिसे लेकर किसान, ग्रामीण, मूर्तिकार आंदोलित थे, उनकी माँग थी कि ऊँचाई बढ़ाई जाये जिससे हार्वेस्टर धान परिवहन, मूर्ति परिवहन में आसानी हो। इन कारणों से उनके द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल कर निर्माणकार्य को प्रभावित किया गया। अंडरपास की ऊँचाई अब 04 मीटर से बढ़ा कर 06 मीटर की जा रही है। प्रशासन की इस पहल से  किसान व ग्रामीणजन अब खुश होकर शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किये हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *