गर्मी में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने मुंगेली में जिला व विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

मुंगेली, 06 अप्रैल 2026/sns/- भीषण गर्मी के मद्देनजर जिले में पेयजल आपूर्ति को सुचारू एवं सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। बंद हैंडपंपों के त्वरित सुधार एवं पेयजल संबंधी समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु जिला स्तर एवं विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का प्रभार श्री जयदीप खाण्डे को सौंपा गया है, जिसका मोबाईल नम्बर 6263167528 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही पेयजल संबंधी शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर 18002330008 एवं 1916 भी जारी किए गए हैं। विकासखंड स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। मुंगेली विकासखंड में श्री आशीष मिश्रा (सहायक अभियंता) मोबाईल नम्बर 9479112541 एवं श्री प्रतीक पाटनी (उप अभियंता) मोबाईल नम्बर 9009060006 को जिम्मेदारी दी गई है। लोरमी विकासखंड में श्री आशीष मिश्रा (सहायक अभियंता) मोबाईल नम्बर 9479112541 एवं श्री कृष्णमूर्ति (सहायक अभियंता) मोबाईल नम्बर 9753164060 तथा पथरिया विकासखंड में श्री सुधाकर सोनखुसरे (सहायक अभियंता) मोबाईल नम्बर 9993859123 एवं श्री अनिल साहू मोबाईल नम्बर 9826139189 को प्रभारी बनाया गया है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि पेयजल से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल संबंधित कंट्रोल रूम या टोल-फ्री नंबर पर दें, ताकि समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस व्यवस्था के माध्यम से जिले में पेयजल आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने और आमजन को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *