कन्या शिक्षा परिसर में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु चयन सूची जारी छात्राओं के नाम घोषित

मोहला, 07 अप्रैल 2026/sns/-शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उत्कृष्ट विद्यालय, अंबागढ़ चौकी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 6 वीं प्रवेश परीक्षा के आधार पर चयन सूची जारी कर दी गई है। कुल 35 सीटों के लिए आयोजित परीक्षा के पश्चात मेरिट सूची के आधार पर चयन समिति एवं उच्च कार्यालय की स्वीकृति उपरांत छात्राओं का चयन किया गया है। जारी सूची के अनुसार अनुसूचित जनजाति वर्ग से कु. झलक पिता श्री काशीराम, कु. रागनी पिता श्री भारसिंह, कु. गोपांक्षा पिता श्री सत्यनारायण, कु. शिवानी पिता श्री जितेन्द्र, कु. जानवी पिता श्री ओमकार, कु. दोमेश्वरी पिता श्री गजानंद, कु. सेलेंद्री पिता श्री संजय कुमार, कु. लतिका पिता श्री बिरेज, कु. वंदना पिता श्री हरिशम, कु. सुप्रिया पिता श्री विजय, कु. नेहा पिता श्री नाथु, कु. उर्वशी पिता श्री द्वारका, कु. प्रिया पिता श्री शेखर, कु. डेजी पिता श्री भारत लाल, कु. हिमानी पिता श्री ओमप्रकाश, कु. अनीला पिता श्री महेन्द्र, कु. कामिनी पिता श्री होमेश्वर, कु. रेशमा पिता श्री शरद, कु. अवनि पिता श्री जुगल सिंह, कु. कामिया पिता श्री राजेन्द्र, कु. पल्लवी पिता श्री धनेश, कु. मानवी पिता श्री मनहरण, कु. पायल पिता श्री विष्णु, कु. आरती पिता श्री मनहरण, कु. वैष्णवी पिता श्री कौशल राम, कु. माही / पिता श्री डोमेंद्र, कु. तान्या / पिता श्री नरेश चयनित की गई है। इसी प्रकार अनुसूचित जाति वर्ग से कु. सोनी पिता श्री गंगाधर, कु. मानस्वी पिता श्री लोकेश, कु. मुस्कान पिता श्री मनोज, कु. अदिति पिता श्री मनीष चयनित की गई है। अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग से कु. वर्षा पिता श्री रविन्द्र, कु. तृप्ति पिता श्री मानेन्द्र, कु. लिना पिता श्री रामसूरत, कु. अमृता पिता श्री कुंदन सिंह शामिल है।
चयनित छात्राओं को 10 जून से 30 जून तक कार्यालय समय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। प्रवेश के लिए टीसी (मूल प्रति), कक्षा 5 वीं की अंकसूची, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक खाता विवरण, राशन कार्ड की प्रति तथा सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति एवं निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। छात्राओं को अपने पालक के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। निर्धारित तिथि तक प्रवेश नहीं लेने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची की छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अभ्यर्थियों की होगी।

About The Author