आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य शिविरों का हुआ आयोजन

अम्बिकापुर, 07 अप्रैल 2026/sns/-   आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत 07 अप्रैल को “विश्व स्वास्थ्य दिवस“ के अवसर पर विकासखंड स्तर पर विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एवं आईसीडीएस विभाग के अभिसरण से कुटुंब अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य शिविर एवं सास-बहू सम्मेलन आयोजित किए गए।कार्यक्रम के दौरान जागरूकता अभियान चलाते हुए टीकाकरण को बढ़ावा देने तथा महिलाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी,एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, एबीपी फेलो एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मियों की सहभागिता रही।

About The Author