जनप्रतिनिधियों के हाथों होगा हितग्राहियों का सम्मान

जगदलपुर, 9 अप्रैल 2026/sns/- जिला मुख्यालय में कल शुक्रवार को श्रमिक कल्याण की दिशा में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पंजीकृत श्रमिकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से शुक्रवार 10 अप्रैल को जगदलपुर के वीर सावरकर भवन में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें क्षेत्र के निर्माण श्रमिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

 इस सम्मेलन में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता राशि के चेक वितरित किए जाने के साथ ही मौके पर ही नए श्रमिकों के लिए पंजीकरण शिविर भी लगाया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक श्री किरण सिंह देव एवं अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, जिनके कर-कमलों द्वारा श्रमिकों को प्रमाण पत्र और सहायता राशि का वितरण किया जाएगा। श्रम पदाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार यह आयोजन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के निर्देशों के तहत किया जा रहा है। इसका मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक निर्माण श्रमिकों को विभागीय योजनाओं के दायरे में लाकर उनके जीवन स्तर में सुधार करना है।

About The Author