शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया अनावरण

अम्बिकापुर, 09 अप्रैल 2026/sns/-  आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर के आकाशवाणी चौक पर अमर क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन साहस, त्याग और देशभक्ति की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा दी है। उनके आदर्श आज भी युवाओं को देश के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देते हैं। इस दौरान कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा श्री नारायण चन्देल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, अम्बिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी,  सरगुजा  संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी सरगुजा श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, एसपी श्री राजेश अग्रवाल, नगर निगम  स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author