कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केन्द्र का किया निरीक्षण
बलौदाबाजार, 10 अप्रैल 2026/sns/- कलेक्टर कुलदीप शर्मा गुरुवार को तहसील भाटापारा के दौरा अंतर्गत खपराडीह स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र पहुंचे। उन्होंने केन्द्र द्वारा परिसर में किये जा रहे विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया और केन्द्र के अधिष्ठाता से जानकारी ली।
कलेक्टर श्री शर्मा ने इस केन्द्र क़ी लोकेशन को उत्तम बताते हुए यहां उन्नत नर्सरी विकास के साथ फसल विविधकरण का मॉडल तैयार करने कहा ताकि यहां आने वाले किसान इसका अवलोकन कर फायदा ले सकें। उन्होंने पाम आयल क़ी खेती को लाभदायक बताते हुए इसकी खेती के लिये किसानों को प्रोत्साहित करने और इसका नर्सरी तैयार करने कहा ताकि किसानों को पौधे आसानी से उपलब्ध हो सके। उन्होंने इस वर्ष जिले में लगभग 200 एकड़ में पाम ऑयल क़ी खेती के लिये लक्ष्य निर्धारित कर कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने दुग्ध उत्पादन इकाई का भी अवलोकन किया और जरुरी निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने केन्द्र परिसर में आम का पौधा लगाया।
इसके पश्चात् कलेक्टर श्री शर्मा ने कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण केन्द्र में उपस्थित किसानों से मुलकात क़ी और उनसे यहां खेती के विषय में मिलने वाली जानकारी के सम्बन्ध में पूछताछ क़ी। उन्होंने किसानों से कहा कि रबी के मौसम में धान क़ी खेती में पानी अधिक लगता है जिससे भू- जल का अधिक दोहन होता है। रबी में तिलहन, दलहन, मसूर क़ी खेती करें। इसके उपज को समर्थन मूल्य में समिति में ख़रीदा जा रहा है। उन्होंने फसल विविधिकरण से उन्नत किसान बनने प्रोत्साहित किया। किसानों ने बताया कि केन्द्र में खेती के वैज्ञानिक तरीके बताए जाते है जिसका फायदा मिलता है।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, एसडीएम श्यामा पटेल, कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिष्ठाता अंगद सिंह राजपूत, सीएमएचओ डॉ. राजेश अवस्थी, उप संचालक कृषि दीपक नायक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।