बीजापुर में ग्रीष्मकालीन तैराकी प्रशिक्षण शिविर 2026 का आगाज, युवाओं में उत्साह

बीजापुर, 17 अप्रैल 2026/sns/- जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने और आम नागरिकों को तैराकी के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन तैराकी खेल प्रशिक्षण शिविर 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 20 अप्रैल 2026 से 30 मई 2026 तक जिला मुख्यालय स्थित बीजापुर स्विमिंग पूल में संचालित होगा।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं, बालिकाओं, पुरुषों, बच्चों तथा शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। सुबह 6 बजे से 9 बजे तक महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए, तथा शासकीय महिला कर्मचारियों के लिए निर्धारित है। वहीं दोपहर 4 बजे से 6 बजे तक बालक एवं सामान्य पुरुष वर्ग के लिए तथा शाम 6 बजे से 8 बजे तक शासकीय कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित होंगे।
प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को निर्धारित आवेदन फॉर्म के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना अनिवार्य होगा। सामान्य नागरिकों के लिए 500 रुपये तथा शासकीय कर्मचारियों के लिए 1000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए यह प्रशिक्षण निःशुल्क रखा गया है। शिविर के दौरान सुरक्षा और अनुशासन को प्राथमिकता दी गई है। स्विमिंग पूल परिसर में धूम्रपान, नशा, फोटोग्राफी और जंक फूड लाना प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही प्रतिभागियों को कोच एवं लाइफगार्ड के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी तथा प्रवेश हेतु मोबाइल नंबर 9131583717 तथा 6260795050 पर संपर्क कर सकते है।

About The Author