पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का शानदार प्रदर्शन

मुंगेली, 17 अप्रैल 2026/sns/- सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, बँधवा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के सभी 59 विद्यार्थियों ने परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की। यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा विद्यालय के अनुशासित एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का प्रतिफल है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया।
इस वर्ष का सर्वाेच्च प्राप्तांक 89.2 प्रतिशत रहा, जिसमें अनामिका 89.2 प्रतिशत, पूनम 88.8 प्रतिशत एवं ऋतुराज 86.4 प्रतिशत क्रमशः शीर्ष स्थानों पर रहे। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की अथक साधना, अनुशासित अध्ययन-प्रक्रिया एवं शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का प्रतिफल है। विद्यालय के प्राचार्य श्री जितेन्द्र सिंह तंवर ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि इस उत्कृष्ट परिणाम में श्री सतीश शुक्ला, श्री गौतम गुप्ता, श्रीमती अन्नू, श्री आकाश तित्तल, श्री संदीप यादव इत्यादि शिक्षकों की विशेष एवं उल्लेखनीय भूमिका रही है। उन्होंने समस्त विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकगणों को हार्दिक बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उच्च शैक्षणिक मानकों को बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।

About The Author