अग्निवीर भर्ती निःशुल्क कोचिंग के लिए पंजीयन 30 अप्रैल तक

मुंगेली, 17 अप्रैल 2026/sns/-  जिले के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों को कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार लिखित परीक्षा की बेहतर तैयारी कराने हेतु निःशुल्क कोचिंग प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई थी।अब पंजीकृत आवेदकों के लिए 04 मई 2026 से 04 जून 2026 तक निःशुल्क कोचिंग कक्षाएं संचालित की जाएंगी, जिससे अभ्यर्थी लिखित परीक्षा की प्रभावी तैयारी कर सकें। इच्छुक एवं पंजीकृत आवेदक 30 अप्रैल 2026 तक रोजगार विभाग के पोर्टल www.erojgar.cg.gov.in/chhattisgarh⁠ rojgar app पर ऑनलाइन आवेदन कर कोचिंग हेतु अपना पंजीयन करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मुंगेली अथवा मोबाइल नंबर 9977230975 एवं 9165078401 पर संपर्क किया जा सकता है।

About The Author