जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों का अवकाश प्रतिबंधित
बलौदाबाजार, 18 अप्रैल 2026/sns/- राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में जनगणना कार्य में लगे अधिकारी -कर्मचारियों के अवकाश प्रतिबंधित किया गया है। इस सम्बन्ध में कलेक्टर कुलदीप शर्मा के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य पूर्ण किये जाने हेतु 1 से 30 मई 2026 तक समय-सीमा निर्धारित है। जिले में जनगणना कार्य में लगे किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को कलेक्टर के पूर्व अनुमोदन के बिना अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। कोई भी अधिकारी-कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। विशेष परिस्थितियों में जिला जनगणना शाखा के माध्यम से अवकाश आवेदन प्रस्तुति उपरांत अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। पूर्व में कार्यालय प्रमुख द्वारा स्वीकृत अवकाश के प्रकरणों में जिला जनगणना शाखा के माध्यम से अवकाश हेतु पुनः आवेदन प्रस्तुत कर कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी से अनुमोदन लिया जाना अनिवार्य होगा अन्यथा की स्थिति में अवकाश स्वीकृति मान्य नहीं होगी। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही क़ी जाएगी।