औद्योगिक आपदा से निपटने टेबल टॉप एक्सर साइज 21 अप्रैल को

मुंगेली, 20 अप्रैल 2026/sns/- राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा औद्योगिक आपदा से निपटने की तैयारियों को लेकर आज वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में टेबल टॉप एक्सरसाइज जिला कलेक्टोरेट में 21 अप्रैल को प्रातः 10 से दोपहर 1.30 बजे तक एवं मॉक एक्सरसाइज 23 अप्रैल को ग्राम लालाकापा में आयोजित करने के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि टैंकर अग्नि दुर्घटना आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्यवाही के लिए स्थान चिन्हांकन एवं कार्य विभाजन किया गया है। इस दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।
इस संबंध में इंसिडेंट कमांडर की नियुक्ति की गई है, इनमें अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी को इंसिडेंट कमांडर, एसडीएम श्री अजय शतरंज को प्रभारी अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर श्री मायानंद चंद्रा को नोडल अधिकारी, सभी एसडीएम को अपने अनुविभागों के लिए इंसिडेंट कमांडर और सभी तहसीलदारों को अपने तहसील के लिए इंसिडेंट कमांडर नियुक्त किया गया है।औद्योगिक आपदा से निपटने टेबल टॉप एक्सरसाइज 21 अप्रैल को

About The Author